गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uncategorized 10:00 am3 मिनट पठन समय

पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद, 38 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या

कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले के बेगोवाल क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। सड़क पर पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने 38

a

admin (Editor in Chief)

17 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद, 38 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले के बेगोवाल क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। सड़क पर पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने 38 वर्षीय व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

बेगोवाल के नंगल लुबाना गांव में एक मामूली विवाद के बाद 38 वर्षीय गुरमीत सिंह की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे गुरमीत सिंह अपने चचेरे भाई हरप्रीत सिंह के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही एक कार सड़क पर भरे पानी से निकली, जिससे उनके कपड़ों पर छींटे पड़ गए।

इस बात को लेकर गुरमीत सिंह ने कार रुकवाई, जिसके बाद कार सवार युवकों और उनके बीच बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी वहां से जाते समय अंजाम भुगतने की धमकी देकर निकल गए।

करीब एक घंटे बाद जब गुरमीत सिंह अपने परिजनों के साथ मुंडी रोड अड्डे पर मौजूद थे, तभी वही कार दोबारा वहां पहुंची। इस बार कार में सवार युवक तेजधार हथियारों से लैस थे। आरोप है कि उन्होंने गुरमीत सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद परिजन घायल गुरमीत सिंह को पहले बेगोवाल के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल भुलत्थ रेफर किया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जालंधर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता भजन सिंह की शिकायत पर बेगोवाल थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारीउत्तराखंड

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

देहरादून:  चीनी के बढ़ते मूल्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकार

1 सित॰ 2026
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देशउत्तराखंड

संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चिकित्सालयों में दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून:  आगामी दिनों में संभावित संक्रामक बीमारियों ए

1 सित॰ 2026