गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
झारखण्ड 08:58 pm3 मिनट पठन समय

झारखंड में प्रमोशन नियम बदले, प्रोबेशन पूरा होने के बाद ही मिलेगी पात्रता

झारखंड सरकार ने राज्यकर्मियों की प्रोन्नति (प्रमोशन) से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है। अब किसी भी कर्मचारी को प्रमोशन के लिए पात्र तभी माना जाएगा, जब वह पह

a

admin (Editor in Chief)

6 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
झारखंड में प्रमोशन नियम बदले, प्रोबेशन पूरा होने के बाद ही मिलेगी पात्रता

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

झारखंड सरकार ने राज्यकर्मियों की प्रोन्नति (प्रमोशन) से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है। अब किसी भी कर्मचारी को प्रमोशन के लिए पात्र तभी माना जाएगा, जब वह पहले अपनी निर्धारित प्रोबेशन अवधि पूरी कर लेगा। इसके बाद ही प्रोन्नति के लिए आवश्यक सेवा अवधि की गणना शुरू होगी। यानी प्रोबेशन और प्रमोशन की सेवा अवधि अलग-अलग मानी जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी पद पर दो साल का प्रोबेशन और दो साल की सेवा के बाद प्रमोशन का प्रावधान है, तो कर्मचारी को अब कुल चार साल सेवा करनी होगी।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस संबंध में संशोधित संकल्प जारी किया है, जिसे हाल ही में राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिली थी। सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक समानता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। हालांकि, झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने इस फैसले का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। संघ का आरोप है कि नए नियम से कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए अधिक इंतजार करना पड़ेगा और विभिन्न सेवा संवर्गों के बीच असमानता बढ़ेगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारीउत्तराखंड

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

देहरादून:  चीनी के बढ़ते मूल्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकार

1 सित॰ 2026
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देशउत्तराखंड

संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चिकित्सालयों में दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून:  आगामी दिनों में संभावित संक्रामक बीमारियों ए

1 सित॰ 2026